रामगढ़वा : राशन कार्डधारियों के शिकायत के आधार पर जविप्र के डीलर पर की जांच, करवाया राशन वितरण

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  0

एम० कुमार, रामगढ़वा।

प्रखंड क्षेत्र के  पंचायतो में डीलरो द्बारा राशन उठाव किया गया है। उसके मद्देनजर देखते हुएं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्बारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर राशन कार्डधारियो से राशन उठाव की जानकारी लिया। वही रामगढ़वा के डीलर बलिराम महतो का पुत्र कुणाल किशोर महतो द्बारा डीलरशिप हैं।


वही रामगढ़वा पंचायत के वाडं न० 11 के राशन कार्डधारियों ने  सोमवार को राशन के लिए डीलर बलिराम महतो के पास अपना राशन उठाव के लिए गये तो उनके पुत्र कुुुणाल महतो ने  राशन कार्डधारियो को डाट फटकार कर भागा दिया।जिसमें कार्डधारियो ने एक आवेदन एमओ साहब को देकर अपना हक गुहार लगाया। उसी वाडं के लगभग 10-15 राशन कार्डधारियों ने एक आवेदन  आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द को  को दिया।
उक्त बातो की जानकारी पत्रवाहक संतोष कुमार ने सोमवार को दी।
खबर की पृष्टि करते हुएं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि राशन कार्डधारियों ने आवेदन दिए गए  पत्र के अनुसार डीलर कुणाल किशोर महतो पर फटकार लगाते हुएं उपस्थित सभी राशन कार्डधारियों को राशन वितरण करावाया गया।


उन्होंने कहा कि प्रखंड में कुछ डीलर लोग नये हैं समझ के कारण दिक्कतें हो रही हैं। अगले महीनों से समय पर राशन वितरण सुचारू रुप से किया जायेगा।


आवेदन में सिकायते करने वाले राशन कार्डधारी मौके पर संतोष कुमार, विकास पासवान, मुस्ताक आलम,राजू मियां,रामेश्वर साह,मीरा देवा ,शहीद मियां, जीउत पासवान, शम्भू साह नारायण, जयलाल प्रसाद, मुन्ना कुमार, विजय कुमार, इजहार मियां,रामसागर मियां,इत्यादि थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0