रक्सौल : हरैया स्कूल में चलाया जनजागरूकता अभियान, मानव तस्करी व बाल शोषण पर दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी
चम्पारण टुडे /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण। हरैया के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आज एसएसबी 47वीं वाहिनी रक्सौल, AHTU टीम और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष नागरिक कल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्कूली बच्चों व बच्चियों ......
चम्पारण टुडे /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण।
हरैया के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आज एसएसबी 47वीं वाहिनी रक्सौल, AHTU टीम और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष नागरिक कल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्कूली बच्चों व बच्चियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी, बाल यौन शोषण और बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करना था। साथ ही एसएसबी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सैन्य सेवा में करियर के अवसरों की जानकारी भी दी गई।
मुख्य वक्ता एसएसबी महिला सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षा से जुड़ाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने बच्चों को एसएसबी जैसी अर्द्धसैनिक बलों में शामिल होकर देश सेवा करने और सुरक्षित भविष्य बनाने की प्रेरणा दी। एसएसबी भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, नौकरी की स्थिरता और करियर विकास के बारे में विस्तार से समझाया गया।
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने मानव तस्करी, बाल यौन शोषण और बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अजनबी यदि बहला-फुसलाकर किसी बच्चे को कहीं ले जाने की कोशिश करे, तो इसकी सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या प्रयास संस्था के हेल्पलाइन 9289692023 पर दी जाए।
स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को न सिर्फ सजग बनाते हैं बल्कि समाज को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसएसबी और प्रयास संस्था से आग्रह किया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी होता रहे।
धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका नर्गिस खातून ने किया और सभी अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व बच्चों की सहभागिता के लिए आभार जताया।
मौके पर एसएसबी से महिला सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा, सुनीता सिंह, मलेमंगंबी, सीमा राई, शिवांगी राज, AHTU टीम से आर्य लक्ष्मी चंद्रन, प्रयास संस्था से राज गुप्ता, उमेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक अमरेंद्र मिश्रा, अजीत प्रियदर्शी, जगजीत गुप्ता, सान्या बैठा, एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे-बच्चियां उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0