रामगढ़वा : श्रावण की पहली सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
चंपारण टुडे/ रामगढ़वा / पूर्वी चंपारण श्रावण माह की पहली सोमवारी पर रामगढ़वा प्रखंड के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने "बोल बम", "ऊ नम: शिवाय" के जयकारों के साथ शिवलिंग प.......
चंपारण टुडे/ रामगढ़वा / पूर्वी चंपारण
श्रावण माह की पहली सोमवारी पर रामगढ़वा प्रखंड के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने "बोल बम", "ऊ नम: शिवाय" के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
रामगढ़वा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर और शंकर मंदिर में इस वर्ष भी भव्य सजावट की गई है। दोनों मंदिरों में एसी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल रही है।
सुबह चार बजे से ही मंदिरों के पट खुलते ही भक्त कतारबद्ध हो गए। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की मांग पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के निर्देश पर चौकीदार सोनू कुमार को मंदिर में तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना एएसआई किरण देवी, कृष्णा कुमार राय समेत पुलिस बल व चौकीदारों द्वारा लगातार गश्ती अभियान भी चलाया जा रहा है।
मंदिर के पुजारी रामाशंकर मिश्रा ने बताया कि संध्या में भोलेनाथ का श्रृंगार कर भव्य आरती की जाएगी। उन्होंने कहा, "जो भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से भोलेनाथ से प्रार्थना करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0