प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मोतिहारी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, 18 जुलाई को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।  18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु ......

Jul 16, 2025 - 09:43
Updated: 10 months ago
0 251
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मोतिहारी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, 18 जुलाई को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। 
18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु 18 जुलाई को पूर्वी चंपारण जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, साथ ही कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।

यह निर्णय सुरक्षा प्रबंधन एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और प्रधानमंत्री की यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। डीएम ने अपने पत्र में बताया है कि कार्यक्रम के दिन अत्यधिक भीड़ व अन्य मार्गो पर वाहनों के दबाव के कारण विद्यालय के वाहनों को भी परेशानी हो सकती है और अत्यधिक गर्मी में बच्चों को भी परेशानी होगी साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। 

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस दिन विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से सड़कों पर न निकलें, ताकि यातायात में कोई बाधा उत्पन्न न हो। पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि वे वैकल्पिक मार्गों, बैरिकेडिंग, और वाहनों की दिशा-निर्देशन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को जिले में एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ विकास योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास कर सकते हैं, जिससे यह दौरा प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User