पूर्वी चंपारण: आर एस एस की ओर से बांटी जा रही राहत सामग्री

Mar 30, 2025 - 16:57
 0  1

नरेन्द्र झा, मोतिहारी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के
चम्पारण विभाग के मोतिहारी द्वारा कोरोना पीड़ित परिवार में आवश्यक खाद्य सामग्री की पैकेट तैयार किया गया। यह सामग्री मोतिहारी नगर में सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों द्वारा 1500 राशन पैकेट तैयार किया । उक्त राहत सामग्री संघ के शाखाओं और बस्ती प्रमुखों द्वारा जरूरत मंद परिवार को चिन्हित कर घर घर तक पहुंचाया जायेगा।

राहत सामग्री पैकेट में चावल 5 किलो, आलू  5 किलो, प्याज 2.5किलो, दाल,नमक, सरसों तेल, साबुन, तथा अन्य आवश्यक सामग्री रखी गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सुशील कुमार पांडेय ने बताया  कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संक्रमण काल और आपदाओं में बढ़चढ़कर स्वयंसेवको द्वारा तन, मन, धन, और जीवन के कण कण को समर्पित कर समाज और भारत माता के प्रति अपने स्थापना काल से सर्वस्व न्योछावर करती आई है।

मौके पर विभाग प्रचारक रौशन राणा, जिला कार्यवाह  कृष्ण कुमार, एमएलसी बबलू गुप्ता, नगर कार्यवाह चंदन कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0