रोहतास : शिक्षक से घूस ले रहे थे BEO और अकाउंटेंट, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

चंपारण टुडे। रोहतास  रोहतास जिले के बिक्रमगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का खुला खेल सामने आया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सुधीरकांत शर्मा और उनके कार्यालय के लेखा.......

Jun 18, 2025 - 19:57
Updated: 1 year ago
0 21
रोहतास : शिक्षक से घूस ले रहे थे BEO और अकाउंटेंट, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

चंपारण टुडे। रोहतास 
रोहतास जिले के बिक्रमगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का खुला खेल सामने आया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सुधीरकांत शर्मा और उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।

पटना से पहुंची निगरानी टीम की कार्रवाई :
बुधवार को पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए बिक्रमगंज स्थित BEO कार्यालय में दोनों घूसखोर अधिकारियों को पकड़ा। यह कार्रवाई तब की गई जब दोनों अधिकारी एक शिक्षक से नकद रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिक्षक से मांगी थी रिश्वत :
जानकारी के अनुसार, आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा के शिक्षक विद्या भूषण से विभागीय कार्यों में सहयोग देने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। जहाँ BEO सुधीरकांत शर्मा को 7600 रुपये तथा लेखा सहायक सुभाष कुमार को 7000 रुपये की राशि लेते हुए निगरानी टीम ने दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप :
जैसे ही BEO कार्यालय में कार्रवाई हुई, शिक्षा विभाग समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पटना मुख्यालय ले गई है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सख्ती के मूड में निगरानी विभाग :
बिहार में घूसखोरी के खिलाफ निगरानी ब्यूरो लगातार एक्शन मोड में है। हाल के दिनों में शिक्षा, भूमि, विकास विभाग सहित कई कार्यालयों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है।

चंपारण टुडे की अपील: 
यदि आप भी किसी घूसखोर या भ्रष्टाचार का शिकार हैं, तो चुप न रहें - आवाज़ उठाएं, निगरानी और मीडिया आपका साथ देंगे।

चंपारण टुडे — जनता की नजर, जनहित की खबर
(रिपोर्ट: चंपारण टुडे संवाददाता, रोहतास)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User