सिकरहना : घोड़ासहन में रेल ठहराव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा का बड़ा प्रयास, उपेंद्र कुशवाहा के जरिए रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

चंपारण टुडे /मोतिहारी / घोड़ासहन घोड़ासहन और छौड़ादानो स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और .....

Jun 19, 2025 - 14:05
Updated: 1 year ago
0 85
सिकरहना : घोड़ासहन में रेल ठहराव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा का बड़ा प्रयास, उपेंद्र कुशवाहा के जरिए रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

चंपारण टुडे /मोतिहारी / घोड़ासहन
घोड़ासहन और छौड़ादानो स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजनेता उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखकर इस मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

रामपुकार सिन्हा ने अपने पत्र में जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है, वे हैं:
{#} सद्भावना एक्सप्रेस (14017/14018 एवं 14007/14008)  
{#) कटरा–कामाख्या एक्सप्रेस (15655/15656)  
{#} रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17005/17006)  
{#} रक्सौल–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (15267/15268) -12545/12546

इन ट्रेनों का ठहराव घोड़ासहन और छौड़ादानो स्टेशन पर कराने की मांग को श्री कुशवाहा ने गंभीरता से लेते हुए इसे पत्र के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुंचाया है।

रामपुकार सिन्हा ने कहा कि इन ट्रेनों का ठहराव स्थानीय यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और कामगारों के लिए बेहद जरूरी है। इससे सीमावर्ती इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से इस सुविधा से वंचित हैं।

स्थानीय जनभावनाएं और चुनावी समीकरण :
स्थानीय जनता में उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार सकारात्मक निर्णय ले सकती है। लोगों का मानना है कि क्षेत्रीय जनहित को देखते हुए यह मांग पूरी हो सकती है।

जनता की मांग को राजनीतिक प्रतिनिधियों ने दी आवाज :
इस पहल को लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और लगातार हो रहे पत्राचार से साफ है कि क्षेत्र की आवाज अब दिल्ली तक पहुंच रही है। अगर सब कुछ सही रहा, तो आने वाले समय में इन ट्रेनों का ठहराव संभव है।

संभावित लाभ:
{*} सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने में मदद
{*} व्यापार और रोजगार में तेजी
{*} यात्रियों को होगी सहूलियत

अब सभी की नजर रेल मंत्रालय के आगामी फैसले पर टिकी है। 

चंपारण टुडे — जनता की नजर, जनहित की खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User