सिकरहना : घोड़ासहन के समनपुर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन, 2 से 6 अगस्त तक रोटेशन पर मिलेगी बिजली

घोड़ासहन के समनपुर पावर सबस्टेशन में 2 से 6 अगस्त तक ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा, जिसके कारण घोड़ासहन प्रखंड की सभी पंचायतों में बिजली आपूर्ति रोटेशन के आधार पर की जाएगी। सहायक विद्युत अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। यह कार्य क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत और स्थिर बनाने के लिए किया जा रहा है। कार्य के दौरान बिजली वैकल्पिक फीडरों से दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है और भरोसा दिलाया है कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बेहतर होगी।

Aug 02, 2025 - 10:30
Updated: 9 months ago
0 54
सिकरहना : घोड़ासहन के समनपुर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन, 2 से 6 अगस्त तक रोटेशन पर मिलेगी बिजली
प्रतीकात्मक तस्वीर

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन के समनपुर पावर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 2 अगस्त से 6 अगस्त तक घोड़ासहन प्रखंड के सभी पंचायतों के गांवों में बिजली की आपूर्ति रोटेशन के आधार पर की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि सबस्टेशन में वर्तमान में स्थापित 5 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। अपग्रेडेशन के दौरान बिजली आपूर्ति वैकल्पिक फीडरों से की जाएगी, जिससे समनपुर, कदमवा, जमुनिया, लौखांन, गुरमिया, भेलवा, झरोखर, कवैया, श्रीपुर, घोड़ासहन उत्तरी व दक्षिणी सहित सभी पंचायतों के गांवों में बिजली कुछ समय के लिए रोटेशन के अनुसार दी जाएगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह अपग्रेडेशन कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति और अधिक बेहतर, स्थिर एवं निर्बाध होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User