सुगौली : 260 लीटर देशी शराब बरामद, 6000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट सहित आठ भट्टी ध्वस्त 

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रशासन की सख्ती के बावजूद प्रखंड के कुछ क्षेत्रों में अब भी अवैध शराब निर्माण का कारोबार गुपचुप तरीके से जारी है। लेकिन इस पर नकेल कसने के उद्देश्य से सुगौली थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शुक्रवार को पुलिस की एक .....

Aug 01, 2025 - 15:18
0 14
सुगौली : 260 लीटर देशी शराब बरामद, 6000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट सहित आठ भट्टी ध्वस्त 

अमरुल आलम की रिपोर्ट

सुगौली, पू.च: प्रशासन की सख्ती के बावजूद प्रखंड के कुछ क्षेत्रों में अब भी अवैध शराब निर्माण का कारोबार गुपचुप तरीके से जारी है। लेकिन इस पर नकेल कसने के उद्देश्य से सुगौली थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शुक्रवार को पुलिस की एक संयुक्त टीम ने दक्षिणी मंसिघा पंचायत स्थित मुसवा भेड़िहारी गांव में व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ दी।


इस विशेष अभियान का नेतृत्व ALTF सेंट्रल, ALTF सदर-1, और एलटीएफ सदर प्रभारी मनोज कुमार प्रसाद ने किया साथ में थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, एसआई नवीन कुमार और स्थानीय पुलिस बल की टीम मौजूद रही। पूरी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गांव में छापेमारी की और एक-एक ठिकाने की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 260 लीटर तैयार देशी शराब जब्त की, जो प्लास्टिक के गैलनों और डिब्बों में भरी हुई थी। इसके अलावा करीब 6000 लीटर अर्धनिर्मित कच्ची शराब को भी पुलिस ने बरामद किया, जिसे बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने अवैध शराब बनाने के लिए प्रयोग की जा रही 08 बड़ी भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस छापेमारी में अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग की जा रही महुआ, केमिकल और अन्य सामग्री भी नष्ट की गई। यह कार्रवाई देर रात तक चली, जिससे स्थानीय अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री समाज के लिए एक गंभीर खतरा है। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं एलटीएफ प्रभारी मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि, राज्य सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है। भविष्य में भी ऐसे छापामारी अभियान जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User