मोतिहारी : जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, दिए त्वरित वाद निष्पादन एवं सुरक्षा के निर्देश

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /बिहार। 31 जुलाई 2025  आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने वन स्टॉप सेंटर, पूर्वी चंपारण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, DHEW एवं वन स्टॉप सेंटर के .....

Jul 31, 2025 - 18:42
 0  23
मोतिहारी : जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, दिए त्वरित वाद निष्पादन एवं सुरक्षा के निर्देश

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /बिहार। 31 जुलाई 2025 
आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने वन स्टॉप सेंटर, पूर्वी चंपारण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, DHEW एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने वन स्टॉप सेंटर में संधारित विभिन्न पंजीयों एवं निबंधित वादों से संबंधित संचिकाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही केस वर्कर एवं परामर्शी से उनके कार्य, जिम्मेदारियों एवं सेवा प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली गई तथा कार्य के प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निबंधित वादों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जब तक नियमित सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक पुलिस विभाग से दो गार्ड की प्रतिनियुक्ति की जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध महिला सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा की शिकार महिलाओं को एक ही छत के नीचे निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जाती हैं:-
चिकित्सकीय सहायता
कानूनी परामर्श एवं सहायता
मनो-सामाजिक परामर्श
FIR/DIR कराने में सहयोग
पाँच दिनों की अल्पावास सुविधा

जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से यह स्पष्ट संदेश गया कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0