रामगढ़वा : राजकीय मध्य विद्यालय सकरार में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। संवाददाता - रामगढ़वा मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान का आयोजन शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड के सकरार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम ......

Aug 02, 2025 - 16:17
Updated: 9 months ago
0 72
रामगढ़वा : राजकीय मध्य विद्यालय सकरार में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। संवाददाता - रामगढ़वा
मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान का आयोजन शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड के सकरार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीतेश ध्वज सिंह ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रहस्त कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने हेतु निशुल्क एचपीवी टीका दिया जा रहा है। यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है तथा राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है।

कार्यक्रम में कुल 100 से अधिक बालिकाओं को टीकाकृत किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं एवं अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व एवं कैंसर से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में डॉ. प्रहस्त कुमार, अवनीश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष कुमार, यूनिसेफ प्रतिनिधि रवि कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक दल, एएनएम दीपा भारती, चंदा कुमारी, चुलबुल कुमारी, दुर्गा कुमारी एवं काजल कुमारी प्रमुख थीं। तकनीकी सहयोग के लिए डाटा ऑपरेटर गौतम पांडेय एवं रितेश कुमार ओझा मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त आरबीएसके टीम से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रभूषण कुमार, नियाज अहमद, फर्मासिस्ट, एंबुलेंस कर्मी प्रभाष कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीण समुदाय का भी भरपूर सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User