सीतामढ़ी :- राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति योजना में सफल छात्रों को मिला परीक्षाफल
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- जिला मुख्यालय स्थित माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा (सत्र 2024-25) में सफल 150 छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षाफल.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- जिला मुख्यालय स्थित माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा (सत्र 2024-25) में सफल 150 छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षाफल वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया।
यह परीक्षा 19 जनवरी 2025 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक हर वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इसके लिए चयनित विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच पहले स्कूल स्तर पर और फिर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) आयुष कुमार ने मौके पर कहा, “जिले के सभी पात्र छात्र छात्रवृत्ति का लाभ लें, यह हमारी प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों को आवेदन सत्यापन में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में एसआरपी संजय कुमार मधु, कार्यालय सहायक सुरेश प्रसाद, साजन कुमार समेत कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे। छात्रों को परिणाम प्राप्त होने पर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)