सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार, जेल
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस द्वारा शनिवार को एक विशेष चेकिंग के दौरान जिला मुख्यालय डुमर के दो शातिर शराब तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान के एक डुमरा थान क्षेत्र के अमघट्टा वार्ड संख्या 21 निवासी बदरी पासवान.......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस द्वारा शनिवार को एक विशेष चेकिंग के दौरान जिला मुख्यालय डुमर के दो शातिर शराब तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान के एक डुमरा थान क्षेत्र के अमघट्टा वार्ड संख्या 21 निवासी बदरी पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार 26 के रूप में हुआ है, वही दूसरा डुमरा थाना के प्रेम नगर सुबई वार्ड संख्या 14 निवासी सोगारथ पासवान के पुत्र सुबोध पासवान उम्र 26 के रुप में कीय गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश के आलोक में स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक के फूट ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा दो युवक को देखा गया, जो चेकिंग अभियान देख कर घबराए हुए थे। इन लोगों के पास दो ट्राली बैग मौजूद था। जो चेकिंग के दौरान घबराए दिखे। खोल कर देखे जाने पर दोनों ट्राली बैग में 252 पिस नेपाली देशी शराब बरामद किया गया, जो 75.600 एम् एल में मौजूद है। सभी बरामद शराब को जप्त कर गिरफ्तार शराब तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल न्यायालय भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)