सीतामढ़ी :- शोभायात्रा में दिखी सांप्रदायिक एकता की मिसाल, सभी ने लगाया जयकारो घोष
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(परिहार) :- इंडो-नेपाल सीमा से सटे बेला की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा में हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक एक बार फिर देखने को मिली। षष्ठी के अवसर पर बेल न्योतन को लेकर 2551 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों की सहभागिता ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। पूर्व में भी पूजा के आयोजन में मुस्लिम समुदाय का सहयोग मिलता रहा है। बेला थाना के सामने स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से निकला शोभायात्रा नोचा गोरहारी चौक पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बेल न्योतन की रस्म पूरी की गई। शोभायात्रा में विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव, पूर्व विधान पार्षद डॉ. रामचंद्र पूर्वे, सर्किल इंस्पेक्टर परशुराम सिंह यादव, थानाध्यक्ष अचल अनुराग, निराला प्रसाद, पूजा समिति अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव कामेश्वर चौधरी, कोषाध्यक्ष सियाशरण साह, मनीष कुमार, दिनेश राम, पवन मंडल, रामदरेश प्रसाद, रामबाबू साह, जयप्रकाश चौधरी, शिवचंद्र मंडल,सागीर साह ,विनय झा, सुनील मंडल समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)