सीतामढ़ी :- सेटेलाइट सीटी सीतापुरम का होने लगा विरोध, भू-अधिग्रहण गांवों से हजारों किसान कर रहे है विरोध
-- 26 नवम्बर को पटना प्रदर्शन में सेटेलाइटसीटी तथा भू-अधिग्रहण गांवों से हजारों किसान होंगे शामिल।
-- प्रधान मंत्री को भी किसानों का आवेदन भेजकर सीतापुरम प्रोजेक्ट वापसी का आग्रह किया जायगा।
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- सेटेलाईट सीतापुरम सीटी प्रोजेक्ट का होने लगा विरोध, सीतामढी से जुडे भूमि बचाओ संघर्ष समिति के प्रमुख लोगो की बैठक संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा कार्यालय में संरक्षक बैधनाथ हाथी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पटना मेंआयोजित किसानों के प्रदर्शन तथा उंच्च न्यायालय की प्रगति पर डा.आनन्द किशोर ने प्रकाश डाला।प्रस्ताव द्वारा सेटेलाइट सीटी प्रोजेक्ट,भू- अधिग्रहण तथा किसानों को एम एसपी सीटू +50%तथा गन्नामूल्य 750/-रू तय करने के सवाल पर आयोजित 26नवम्बर के पटना में आयोजित प्रदर्शन में जिले से एक हजार लोगों के पंहुचने का निर्णय लिया गया। सेटेलाईट सीटी में आने वाले करीब 5सौ गांवों से पटना चलने के लिए ब्यापक प्रचार-प्रसार तथा जनसंपर्क किया जायगा।
भूमि बचाओ संघर्ष समिति की अगली विस्तारित बैठक 27 अक्टूबर को पुनौरा में होगी जिसमें संगठन के विस्तार,कोष तथा अगले संघर्ष का निर्णय लिया जायगा।
बैठक में पीएम को मांगपत्र भेजकर सेटेलाइट सीटी की वापसी पर सम्राट सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया जायगा।
बैठक में उंच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका तथा सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की गई।ज्ञातव्य हो कि 5तथा 12को न्यायालय में सुनवाई हुई है बिहार सरकार के समय देने के आग्रह पर सुनवाई की अगली तिथि 26 अक्टूबर तय की गई है।बैठक में समिति के सदस्य रामसागर ठाकुर, प्रेमचन्द्र सिंह,नवीन कुमार सिंह,संजीब कुमार सतीश कुमार सिंह,जलंधर यदुबंशी,भैरव ठाकुर ने अपना विचार रखा तथा संघर्ष तेज करने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)