सीतामढ़ी :- गैस सिलेंडर से चार घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख
सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(बैरगनिया):- प्रखंड क्षेत्र के चकवा पंचायत अंतर्गत तकिया टोला वार्ड संख्या 5 में गुरुवार की रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की आशियाना जल कर हुआ स्वाहा। भीषण अगलगी की घटना को देख गांव वाले सहम गए। इस घटना में चार घर जलकर राख हो गए। अगलगी में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकवा (अख्ता पश्चिमी) पंचायत के तकिया टोला वार्ड संख्या पांच निवासी देवेंद्र राम के घर में गुरुवार की रात करीब आठ बजे खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे घर में आग लग गई। आग लगते ही घर में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर भागे। फुस के घर होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की तेज लपटों ने देवेंद्र राम के घर के समीप हरेंद्र राम, मो. कमालुद्दीन मंसूरी और समुल्ला मंसूरी के घरों को भी आग अपनी चपेट में ले लिया। फुस के बने चारों घरों से आग की ऊंची लपटें उठती देख पूरे मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए जुट गए। सूचना मिलने पर प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने में सहयोग किया।
इस अगलगी में चारों घरों में रखे खान पान , कपड़ा सहित चांदी के जेवरात, नकदी, फर्नीचर, सहित बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने घरेलू जरूरतों को पूरा करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। खुले आसमान के नीचे रहने पर विवश है। अगलगी से पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने अग्निपीड़ित परिवारों की सहायता की। उन्होंने पीड़ितों को एक बोरा राशन, एक तिरपाल और नकद राशि उपलब्ध कराई, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)