सीतामढ़ी :- दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकला गया फ्लैग मार्च
-- प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश, सीसीटीवी से होगी पूजा स्थान व अन्य परिक्षेत्र की निगरानी
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी (शिवहर) :- दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में फ्लैग एक मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च शिवहर शहर के मुख्य मार्गों सहित विभिन्न पूजा पंडालों वाले इलाकों में निकाला गया। फ्लैग मार्च में एसडीएम डॉ. अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार, साइबर डीएसपी इशानी सिन्हा, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत, शिवहर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भरोसा दिलाना और कानून - व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाएं और जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
वहीं इस दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हुड़दंगियों,अफवाह फैलाने वालों और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह भरी बातों या अन्य कुछ शेयर नहीं करने की अपील की। सभी पूजा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान पकड़े गए हुड़दंगियों कर शख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)