सीतामढ़ी :- अपने विधानसभा क्षेत्र की अनगिनत समस्याओं को लेकर डॉ ने लिया चुनाव लड़ने का निर्णय

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- रीगा विधानसभा क्षेत्र में अनगिनत समस्याओं को देखते हुए नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार जायसवाल ने डूमरवाना स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि.......

May 04, 2025 - 06:58
Updated: 1 year ago
0 16
सीतामढ़ी :- अपने विधानसभा क्षेत्र की अनगिनत समस्याओं को लेकर डॉ ने लिया चुनाव लड़ने का निर्णय

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- रीगा विधानसभा क्षेत्र में अनगिनत समस्याओं को देखते हुए नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार जायसवाल ने डूमरवाना स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने रीगा विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में वे पहले भी इस क्षेत्र के गांवों में अलग-अलग स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।उसी क्रम में वे इन दिनों बैरगनिया, सुप्पी एवं रीगा प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने की योजना बनाया है। चिकित्सा शिविर गांव-गांव लगाया जा रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मेरी बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोग घबरा गए हैं। मैं किसान का बेटा हूं। मेहनत करके मिट्टी से अनाज निकालने का काम जानता हूं। इसलिए किसी के द्वारा कोई भी व्यवधान उत्पन्न करने से मैं नहीं डरूंगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सबसे ज्वलंत समस्या बागमती नदी के अख्ता घाट पर सड़क पुल नहीं होना है वही जमुआ के मधुछपड़ा घाट पर बने पुल के लिए संपर्क पथ का बनना आवश्यक है।उन्होंने समाहर्ता एवं सरकार से इस क्षेत्र के अस्पतालों में महिला चिकित्सक, अग्निशामक एवं बैरगनिया होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बैरगनिया में सुनिश्चित कराने की मांग की है।इस क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को बेहतर करने एवं जल जमाव से निजात दिलाने की भी मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User