रामगढ़वा : भटवलिया मुशहरी टोला से 600 ग्राम स्मैक के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बिक्री के रुपए जप्त

चम्पारण टूडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दो स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनगर पंचायत के मुशहरी टोला स्थित अशर्फी .......

May 04, 2025 - 17:30
Updated: 1 year ago
0 211
रामगढ़वा : भटवलिया मुशहरी टोला से 600 ग्राम स्मैक के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बिक्री के रुपए जप्त

-: भटवलिया के दो स्मैक कारोबारी गिरफ्तार :-
चम्पारण टूडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दो स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनगर पंचायत के मुशहरी टोला स्थित अशर्फी साह की दुकान में छापामारी की गयी। छापेमारी के दरम्यान करीब छ: सौ ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) बरामद किया गया। वही ब्रिक्री की 15 पंद्रह हजार रूपये और दो मोबाईल के साथ दो कारोबारियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थानाध्यक्ष श्री कुमार ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार दो स्मैक कारोबारियों में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के शिवनगर पंचायत के भटवलिया गांव के निवासी स्व: रामदेव साह के पुत्र अशर्फी साह और नकरदेई थाना क्षेत्र के नन्की टोला निवासी स्व: इब्राहिम मियां के पुत्र हसमुद्दीन अंसारी को शिवनगर पंचायत स्थित मुशहरी टोला स्थित दुकान में स्मैक का कारोबार करते गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार कारोबारी के मोबाईल को जब्त कर अग्रतर कार्रवाही व जांच किया जा रहा है। दोनों स्मैक कारोबारियों पर स्मैक कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कागजी करवाई की जा रही है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावें पीएसआई सुमित कुमार, अजीत कुमार सिंह सहित थाना पुलिस बल व सैफ जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User