सीतामढ़ी :- सशक्त महिला एवं सशक्त समाज की परिकल्पना बिहार में साकार हो रही है

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- सशक्त महिला एवं सशक्त समाज की परिकल्पना बिहार में साकार हो रही है l बिहार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर महिलाऐं आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर सशक्त होते हुए अब गाँव –समाज को नई दिशा देने की ओर अग्रसर हैं l इसकी मिसाल राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद का.......

May 05, 2025 - 04:11
Updated: 1 year ago
0 3
सीतामढ़ी :- सशक्त महिला एवं सशक्त समाज की परिकल्पना बिहार में साकार हो रही है

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- सशक्त महिला एवं सशक्त समाज की परिकल्पना बिहार में साकार हो रही है l बिहार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर महिलाऐं आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर सशक्त होते हुए अब गाँव –समाज को नई दिशा देने की ओर अग्रसर हैं l इसकी मिसाल राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है l जहाँ महिलाएं अपने गाँव के विकास के लिए निति निर्धारण के साथ-साथ नाला निर्माण, सड़क , जीविका भवन, सौर उर्जा से संचालित स्ट्रीट लाईट , गाँव में स्कुल , सामुदायिक पुस्तकालय/जीविका दीदी के पुस्तकालय के तर्ज पर उनके गाँव में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय , गाँव में उद्योग-धंधा और स्वावलंबन के लिए अधिक से अधिक रोजगार की मांग सरकार से कर रही है l ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि बिहार सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य किया है l सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से वो और उनके बेटा-बेटी लाभान्वित भी हो रहे हैं l गाँव का विकास भी हो रहा है लेकिन अभी भी ऐसे कई कार्य हैं जो किया जाना है l उन्ही कार्यों को गाँव की महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से दर्ज करवा रही हैं l जिन्हें उनकी इच्छा और आकांक्षा के तौर पर देखा जा रहा है तथा मोबाइल एप के माध्यम से इसकी प्रविष्टी भी की जा रही है l

इसी क्रम में रविवार को सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड के महुआवा पंचायत के राधा जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें 175 महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।

18 अप्रैल 2025 को महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है और सीतामढ़ी जिले के सभी 17 प्रखंडों में अब तक कुल 693 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें लगभग 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुई ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User