सीतामढ़ी :- राजकीय रेल पुलिस चेकिंग के दौरान स्टेशन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नेपाली शराब बरामद किया
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग के दौरान राजकीय रेल पुलिस को शराब बरामदी मामले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। इस दौरान विशेष चेकिंग में लगे सुरक्षा टीम ने स्टेशन के पैदल पुल के नीचे से बोतल बंद 51.600 लीटर .....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग के दौरान राजकीय रेल पुलिस को शराब बरामदी मामले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। इस दौरान विशेष चेकिंग में लगे सुरक्षा टीम ने स्टेशन के पैदल पुल के नीचे से बोतल बंद 51.600 लीटर नेपाली देशी शराब लावारिस हालत में बरामद किया गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर आज चेकिंग अभिया को फिर दोहराया गया। इस दौरान स्टेशन के फूट ओवर ब्रिज के नीचे लावारिस स्थिति में मौजूद दो पिट्ठू बैग और एक झोला देखा गया। पूछ ताछ करने पर किसी ने भी उक्त पिट्ठू बैग और झोला का जिम्मेवारी नहीं ली। उसे खोल कर देखे जाने पर तीन सौ एम एल की बोतल में शराब की बंद बोतल पाया गया। जिसे थाने लाकर देखे जाने पर उक्त तीन थैला से कुल 172 पीस बंद बोतल नेपाली देशी शराब पाया गया। जिसे जप्त कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई उसी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0