सीतामढ़ी :- अवर निरीक्षक शिवम कुमार ने शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में नानपुर थाना द्वारा अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जानीपुर गांव निवासी अशोक मिश्रा के पुत्र अमन कुमार के पुराने घर से 13 पीस नेपाली अंग्रेजी वरूण शराब -375 एमएल का 13 पीस बरामद किया तथा एक शातिर को गिरफ्तार किया है। जिसे विधिसम्मत अग्रिम कारवाई किया ......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में नानपुर थाना द्वारा अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जानीपुर गांव निवासी अशोक मिश्रा के पुत्र अमन कुमार के पुराने घर से 13 पीस नेपाली अंग्रेजी वरूण शराब -375 एमएल का 13 पीस बरामद किया तथा एक शातिर को गिरफ्तार किया है। जिसे विधिसम्मत अग्रिम कारवाई किया जा रहा है। इस बाबत अवर निरीक्षक शिवम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी द्वारा शराब का भंडारण कर खरीद बिक्री का काम कर रहा है। सत्यापन को लेकर छापेमारी में मामला सामने आया और शराब भी बरामद कर लिया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
वही दूसरी तरफ मेजरगंज थाना द्वारा मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के मलाही चौक के समीप से 150 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मुख्यालय पंचायत के हताटोला निवासी बिजली महतो के रूप में की गई। इस संबंध में बुधवार को स्थानीय थाना में गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0