सीतामढ़ी :- अधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण, कर्मियों में हड़कंप
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(नानपुर) :- प्रखंड के मोहनी माली बाजार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच रही, इसकी जानकारी मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी अपने अपने कार्यस्थल पर उपस्थित.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(नानपुर) :- प्रखंड के मोहनी माली बाजार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच रही, इसकी जानकारी मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी अपने अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान इन्होने पदस्थापित कर्मियों की उपस्थिति रोगियों की उपस्थिति रोगियों की जाँच के बाद दीं जा रही दवा, दवा की उपलब्धता सहित अन्य विन्दुओ की सघन जाँच क़र आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इन्होने स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित औऱ ससमय अस्पताल खोलने रोगियों की जाँच क़र दवा देने का निर्देश दिया साथ ही लोगो से सरकार द्वारा दीं जा रही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की नसीहत दीं।
मौके पर डॉक्टर अमजद, डॉ रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य कर्मी औऱ रोगी के साथ उनके पत्रिका उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0