सीतामढ़ी :- जयंती पर याद किए गए अदम्य साहसी पर्वत पुरुष दशरथ मांझी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- जिला के डुमरा प्रखंड अंतर्गत बड़ी बाजार के समीप पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के जयंती मनाई गई, इस अवसर पर जयंती समारोह का संचालन अध्यक्ष रितेश भारती एवं संयोजक अन्नू राज ने किया। समारोह का शुभारंभ पर्वत पुरूष बाबा दशरथ मांझी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर.....

Jan 14, 2026 - 20:59
Updated: 5 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- जयंती पर याद किए गए अदम्य साहसी पर्वत पुरुष दशरथ मांझी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिला के डुमरा प्रखंड अंतर्गत बड़ी बाजार के समीप पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के जयंती मनाई गई, इस अवसर पर जयंती समारोह का संचालन अध्यक्ष रितेश भारती एवं संयोजक अन्नू राज ने किया। समारोह का शुभारंभ पर्वत पुरूष बाबा दशरथ मांझी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।  

समारोह को संबोधित करते हुए मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि समाजसेवी दिलीप कुमार खिरहर ने कहा कि पर्वत पुरुष मॉउंटेन मैन दशरथ मांझी ने जिस समर्पण और मेहनत से अकेले पहाड़ को काटकर रास्ता बना डाला था। यह लोगों के लिए एक मिसाल एवं प्रेरणास्रोत है। अगर सच्ची लगन, मेहनत, समर्पण और कुछ करने का जज्बा हो, तो बड़े से बड़े पहाड़ को भी काटकर मार्ग बनाया जा सकता है। समाजसेवी दिलीप खिरहर ने इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि मुकुंद कुमार चौधरी ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को संघर्ष, जुनून, साहस, अटूट संकल्प, सामाजिक चेतना हेतु दिए योगदानों के लिए याद करते हुए कहा कि "मुश्किलों का पहाड़ सामने हो, तो भी क्या, दशरथ मांझी तो बनिये, रास्ता मिल जायेगा। जयंती समारोह में फैजान खान, उदय कुमार पासवान, चंदन चंद्रवंशी सहित अन्य लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User