सीतामढ़ी :- पूर्व प्रमुख की पार्थिव शरीर पहुंची उनके घर, घर में छाया मातम, श्रद्धांजलि देने वाले की लगी तांता
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्रीमति भूषण बिहारी का शव उनके शहरी आवास डूमरवाना गोट पहुँचते ही परिजनों का हाल बुरा हो गया। शोकाकुल परिवार में हर जगह चीत्कार शुरू हो गया। वही क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों सहित सैकड़ों की भीड़ उनकी पार्थिव शरीर को देखने उमड़ पड़ी थी। पहुंचनेवाले सभी लोगों की आँखे.......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्रीमति भूषण बिहारी का शव उनके शहरी आवास डूमरवाना गोट पहुँचते ही परिजनों का हाल बुरा हो गया। शोकाकुल परिवार में हर जगह चीत्कार शुरू हो गया। वही क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों सहित सैकड़ों की भीड़ उनकी पार्थिव शरीर को देखने उमड़ पड़ी थी। पहुंचनेवाले सभी लोगों की आँखे नम दिख रही थी। एसपी ने बैरगनिया पहुँचकर थानाध्यक्ष को घटना को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 8 बजे बदमाशों ने पूर्व प्रमुख को कनपटी में गोली मारकर जख्मी कर दिया था वही उनके पति के साथ लूटपाट कर धक्का देकर गिरा दिया था, जिससे वह भी जख्मी हो गए थे। प्रमुख पति के फर्द ब्यान पर पुलिस ने कांड दर्ज कर नामजद आरोपी वर्तमान प्रमुख सुकेश्वरी देवी के पुत्र प्रदीप यादव,पचटकी यदु पंचायत के पूर्व मुखिया व पचटकी राम निवासी अनिल चौधरी के पुत्र मनोहर कुमार,विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उपप्रमुख के पति बबलू खां सहित अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। एसपी अमित रंजन शनिवार की रात करीब 11 बजे थाना पहुँचकर पूर्व प्रमुख घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इस दौरान गिरफ्तार तीनो के परिजन बेगुनाही से सम्बंधित जानकारी एसपी को देकर पूर्व प्रमुख पति भाई भूषण बिहारी पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया है, तथा इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। मालूम हो कि पुलिस मृतिका पूर्व प्रमुख के मायके भी गयी थी। पुलिस हत्या से जुड़े हर सबूत को खंगालने में जुटी हुई है। पूर्व प्रमुख का शव रविवार की शाम करीब 7.15 बजे शहरी आवास पर पहुँचते ही शव से लिपटकर पुत्र श्याम बिहारी,पुत्री स्वेता कुमारी सहित सगे-संबंधी फुट फुट कर रोने लगे, वही गांव से उमड़ी महिला,पुरुषों की भीड़ की आँखे नम हो गयी।इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष म.बशीर अंसारी,वर्तमान सभापति प्रतिनिधि ब्रजमोहन कुमार, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रामाशीष राय, ओमशंकर सहित कई लोग उपस्थित हुए। विधि व्यवस्था को लेकर अनि कुमोद कुमार सिंह,एएसआई रविन्द्र कुमार गांव में सशस्त्र बलों के साथ तैनात देखे गए है।इसी क्रम में शव यात्रा भी निकाली गई जो गांव के समीपवर्ती कुंडी नामक तालाब के पास अंतिम संस्कार किया गया।इस यात्रा में डूमरवाना के सम्पूर्ण लोग शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)