सीतामढ़ी :- श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र में सात दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन की जाएगी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जानकी नवमी के पावन अवसर पर 5 मई से 11 तक सात दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जानकी मंदिर परिसर.......

May 5, 2025 - 04:15
May 5, 2025 - 08:33
 0  3
सीतामढ़ी :- श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र में सात दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन की जाएगी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जानकी नवमी के पावन अवसर पर 5 मई से 11 तक सात दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जानकी मंदिर परिसर में रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इसकी विस्तृत जानकारी दी।

 ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रसाद स्वर्णकार ने बताया कि जानकी मंदिर के महंत एवं ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक के नेतृत्व में इस वार्षिक आयोजन की तैयारी कई सप्ताह से चल रही है। कार्यक्रमों की शुरुआत 5 मई को शाम 5 बजे आमंत्रण यात्रा से होगी। यह यात्रा जानकी मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर गांधी चौक, बासुश्री चौक, महावीर मंदिर होते हुए पुनः जानकी मंदिर पहुंचेगी। महासचिव सुवंश राय ने बताया कि 6 मई को दिव्य निशान शोभायात्रा का आयोजन प्रातः 6 बजे से किया जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर लौटेगी। इसके बाद दोपहर 12:59 बजे महाआरती का आयोजन ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक के सान्निध्य में होगा। दोपहर 2 बजे बधैया कार्यक्रम, सायं मुठिया बाबा का प्रवचन और रात्रि 7 से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संयोजक डॉ. संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 7 मई से 11 मई तक प्रतिदिन साधु-संतों के प्रवचन और अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जाएगा। राम जन्म, वन गमन, सीता हरण, लंका विजय जैसी झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। समापन 11 मई को छठी उत्सव के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय कुमार पप्पू, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार बबलू, सह प्रभारी राम हृदय उर्फ मोहन और अमित गोल्डी सहित सभी सदस्य आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में जुटे हैं। हनुमान सेना के सभी पदाधिकारी भी व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया समन्वय में अरविंद कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार वर्मा व जया किशोर साह की विशेष भूमिका रही। ट्रस्ट ने आम श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0