सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- बीते रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस द्वारा समकालीन अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के एक नंबर रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में बैठे तीन यात्रियों की चेकिंग की गई।जिसके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया......

Jun 17, 2025 - 11:37
Jun 17, 2025 - 11:51
 0  29
सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- बीते रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस द्वारा समकालीन अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के एक नंबर रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में बैठे तीन यात्रियों की चेकिंग की गई।जिसके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

क्या कहते है अधिकारी :-

इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में शाम 7:30 बजे से स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच आनंदबिहार दिल्ली - सीतामढ़ी 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन आन पहुंची।एक नंबर रेलवे प्लेटफार्म की चेकिन अभियान पूरा कर जैसे ही दूसरे नंबर प्लेटफार्म पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक नंबर प्लेटफार्म के पूर्वी छोड़ पानी नलका के पास एक यात्री शेड में तीन युवकों की पिट्ठू बैग के साथ देखा गया। तीनों की संध्यापित स्थित को देखते हुए उससे जरूरी पूछ ताछः शुरू की गई, इस दौरान तीनों ने लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से सीतामढ़ी पहुंचने की बात बताया, तथा अन्य सवालों को संतुष्टि लायक जवाब नहीं दे सके। इस दौरान तीनों की बैग को चेक किया गया जिसमें रखे तीस ब्लेंडर्स प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर में कुंदन कुमार, उम्र-20 वर्ष के बैंग से (10) बोतल, पे० - नरेश महतो, अमलेश कुमार, उम्र 26 वर्ष (11) बोतल, पे० बिरेन्द्र महतो तथा तीसरा संजीत कुमार उम्र 22 वर्ष के बैंग से (9) बोतल पे०-सुरेन्द्र महतो तीनो सा० - बड़ादाउद वार्ड नंबर-13, थाना पारू, जिला-मुजफ्फरपुर के रहने वाया बताया गया है।यहाँ किस कार्य हेतु आये है पूछने पर कोई संतोष जनक जबाब नहीं दिए जिसके बाद उक्त तीनो व्यक्ति के लिए पिटू बैग के तलाशी ली गई। बरामद कुल सभी बंद बोतल 750 एमएल का बताया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0