सीतामढ़ी :- मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत कुल पांच विवाहित दम्पति को दिया गया प्रोत्साहन राशि

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सीतामढ़ी अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत कुल पांच विवाहित दम्पति को प्रोत्साहन राशि दिया। पहला गीता देवी पति जय शिव भंडारी दूसरा. जुली कुमारी पति राजू कुमार तीसरा. खुशबू कुमारी.....

Apr 02, 2025 - 20:45
Updated: 1 year ago
0 17
सीतामढ़ी :- मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत कुल पांच विवाहित दम्पति को दिया गया प्रोत्साहन राशि

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सीतामढ़ी अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत कुल पांच विवाहित दम्पति को प्रोत्साहन राशि दिया। पहला गीता देवी पति जय शिव भंडारी दूसरा. जुली कुमारी पति राजू कुमार तीसरा. खुशबू कुमारी पति आशीष कुमार चौथा. सुगम कुमारी पति मधुरेंद्र कुमार तथा पांचवा सबीता कुमारी पति धर्मेन्द्र कुमार शामिल है। 

गौरतलब हो किबिहार सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाली महिला को आर्थिक दृष्टि से सम्बल बनाने के लिए एक लाख रुपये मात्र का अनुदान के रूप में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है । स्वीकृत अनुदान राशि विवाह सम्पन्न होने के बाद तीन महीने के भीतर सम्बंधित वधू को अधिकतम परिपक्वता राशि देने वाले राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा प्रमाण पत्र के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

 जिसकी अवरुद्धता अवधि तीन वर्ष की होती है । उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय जाँच कुमार धनंजय, अपर समाहर्ता आपदा बृज किशोर पांडे सहायक निदेशक प्रियंका कौशिक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User