सुगौली: दुर्गा पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के नवयुवक दुर्गा पूजा समिति सुगांव द्वारा रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम.....

Sep 21, 2025 - 17:39
Updated: 8 months ago
0 6
सुगौली: दुर्गा पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के नवयुवक दुर्गा पूजा समिति सुगांव द्वारा रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम बनी। बड़ी संख्या में कुआरी कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा पूजा स्थल से प्रारंभ होकर छपवा-मोतिहारी मुख्य मार्ग होते हुए आसपास के कई गांवों का भ्रमण किया।

 पूरे रास्ते में जय मां दुर्गा और जय माता दी के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। युवा भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए तो वहीं श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें सरबत पिलाया। इसके बाद कलश यात्रा सुगांव स्थित मनियारी मन पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी की गई।

तत्पश्चात यात्रा पुनः पूजा स्थल लौटी,जहां अगले नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बबलु झा, सचिव सोनू झा, उपाध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर,कोषाध्यक्ष विकेश झा, यजमान ऋषि मिश्रा,आचार्य पुरुषोत्तम झा, मुखिया प्रभाकर मिश्रा सहित रंजित झा,प्रतीक झा,बिकाऊ मिश्रा,अखिलेश मिश्रा,संदीप मिश्रा,मंगनी मिश्रा और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User