सुगौली: वंदे भारत ट्रेन उत्तम सेवा,पर किराया अधिक होने से आम लोग नही कर पा रहे हैं सफर
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू च: भारतीय रेलवे के द्वारा चलायी जा रही आरामदायक और तेज ट्रेन वंदे भारत की सेवा सुगौली क्षेत्र के लोगों को भी मिल रही है।यह ट्रेन गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक शनिवार को छोड़ कर प्रतिदिन चलती है। ट्रेन संख्या 26502 गोरखपुर से पाटलिपुत्र के लिए चल कर सुगौली सुबह के 8.52 बजे पहुंचती है। और पाटलिपुत्र से ट्रेन संख्या 26501 चल कर सुगौली संध्या 6.45 बजे पहुंचती है।काफी आ....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू च: भारतीय रेलवे के द्वारा चलायी जा रही आरामदायक और तेज ट्रेन वंदे भारत की सेवा सुगौली क्षेत्र के लोगों को भी मिल रही है।यह ट्रेन गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक शनिवार को छोड़ कर प्रतिदिन चलती है। ट्रेन संख्या 26502 गोरखपुर से पाटलिपुत्र के लिए चल कर सुगौली सुबह के 8.52 बजे पहुंचती है। और पाटलिपुत्र से ट्रेन संख्या 26501 चल कर सुगौली संध्या 6.45 बजे पहुंचती है।काफी आरामदायक और सुविधाओं से भरी यह ट्रेन आम आदमी की यात्रा से दूर है।
अधिक टिकट चार्ज होने के कारण इस ट्रेन से आम आदमी यात्रा नही कर पा रहे है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक सुगौली स्टेशन से इस ट्रेन से प्रतिदिन औसत मात्र दस आदमी हीं यात्रा कर पाए हैं। इस पर यात्रा के लिए पूर्व से आरक्षित टिकट पर सुगौली से पाटलिपुत्र के लिए भोजन के साथ चेयर कार में 710 रुपये का टिकट लगता है जबकि बिना भोजन के 585 रुपये का टिकट लगता है।
वहीं सुगौली से गोरखपुर के लिए बिना भोजन के 625 रुपये का टिकट और भोजन के साथ 910 रुपये का टिकट चार्ज लगता है। इस लक्जरियस ट्रेन से स्टेशन के बुकिंग काउंटर से पहले से रिजर्वेशन टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है।वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग स्वयं नेट से या आरक्षण प्रक्रिया से करा सकते हैं। चार्ट बनने के बाद टिकट बुक करने के लिए सीट खाली रहने पर सामान्यतः स्टेशन की आरक्षण खिड़की खुलने पर 8.20 बजे सुबह के बाद टिकट बुक कराया जा सकता है।
यात्री संघ के साथ आम लोगों की मांग है कि इस ट्रेन से पाटलिपुत्र तक की यात्रा के लिए 3 सौ से 4 सौ रुपये तक किराया रखा जाय और सुबह ट्रेन खुलने का समय सात बजे किया जाय। जिससे ज्यादा से ज्यादा से लोग इस ट्रेन से यात्रा कर सकें।और रेलवे को भी अच्छी आमदनी हो सके।महंगी यात्रा और समय उचित नही होने के कारण इस ट्रेन की अधिकतर सीटें प्रतिदिन खाली जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0