मोतिहारी: मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर मोतिहारी में तैयारी बैठक सम्पन्न

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर रविवार को जिला अतिथि गृह सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने की। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री 23 सितंबर को हेलीकॉप्टर द्वारा सुगौली विधानसभा क्षेत्र के वनस्पति माई स्थान के समीप पहुंचेंगे। इसके बाद वे सेमरा स्थित महावीर विष्णु उच्च विद्यालय के मैदान में जीविका दीदियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नरकटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया थाना के निकट महायज्ञ स्थल पर एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे और कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। बैठक में जोर दिया गया कि मुख्यमंत्री का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा.....

Sep 21, 2025 - 16:54
Updated: 8 months ago
0 37
मोतिहारी: मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर मोतिहारी में तैयारी बैठक सम्पन्न

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर रविवार को जिला अतिथि गृह सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने की। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री 23 सितंबर को हेलीकॉप्टर द्वारा सुगौली विधानसभा क्षेत्र के वनस्पति माई स्थान के समीप पहुंचेंगे। इसके बाद वे सेमरा स्थित महावीर विष्णु उच्च विद्यालय के मैदान में जीविका दीदियों को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री नरकटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया थाना के निकट महायज्ञ स्थल पर एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे और कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। बैठक में जोर दिया गया कि मुख्यमंत्री का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। सुगौली विधानसभा के भावी प्रत्याशी सुनील सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत और संवाद कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

 उन्होंने कहा कि सुगौली विधानसभा क्षेत्र की भागीदारी सबसे अधिक रहेगी और सभी एनडीए कार्यकर्ता मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। बैठक में विधायक शालिनी मिश्रा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा,श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व विधायक शिवजी राय,दीपक पटेल, सुनील भूषण ठाकुर सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से जिले के राजनीतिक माहौल में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User