सुगौली:-- अम्बेडकर विचार मंच ,राजनैतिक दलों ने मनायी आंबेदकर जयंती।
सुगौली: भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर जयंती के अवसर पर नगर मंडल भाजपा की ओर से जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ के आवास पर लॉक डाउन की स्थिति में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और श्रद्धांजलि दी गई।बाबा साहब के जीवन दर्शन पर चर्चा किया गया और उनके दिखाये रास्ते पर चलने का आवाहन किया गया।
कहा गया कि आज समस्त देश वासियों के उत्थान एवं विकास के लिए उनके मार्गदर्शन में बने संविधान के आधार पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक संवेदनशील मुद्दों का शांतिपूर्वक निराकरण किया। संविधान के दम पर ही अनुसुचित जाति-जनजाति वर्ग का संरक्षण,पिछड़े वर्ग के आयोग को संवैधानिक दर्जा तथा सामान्य(सवर्ण) वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया गया।
बाबा साहेब अम्बेदकर जी के जन्म दिवस के कार्यक्रम में प्रदीप सर्राफ, अंकुर चौधरी,श्याम शर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा , मनु पाण्डेय,सुबोध चौधरी,संदीप सहनी,संतोष सर्राफ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)