सुगौली : अंचल कर्मियों पर हमला को लेकर दूसरे दिन भी गुस्से से उबाल, गेट पर ताला जड़ धरना जारी, कामकाज ठप

रिपोर्ट – अमरुल आलम, सुगौली /पूर्वी चम्पारण /बिहार।  भरगावां पंचायत में राजस्व शिविर के दौरान अंचल कर्मियों पर हुई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के दूसरे दिन बुधवार को भी अंचल कार्यालय के कर्मी धरने पर डटे रहे। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ देने से अंचल कार्यालय और आरटीपी........

Sep 17, 2025 - 14:36
Updated: 8 months ago
0 71
सुगौली : अंचल कर्मियों पर हमला को लेकर दूसरे दिन भी गुस्से से उबाल, गेट पर ताला जड़ धरना जारी, कामकाज ठप

रिपोर्ट – अमरुल आलम, सुगौली /पूर्वी चम्पारण /बिहार। 
भरगावां पंचायत में राजस्व शिविर के दौरान अंचल कर्मियों पर हुई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के दूसरे दिन बुधवार को भी अंचल कार्यालय के कर्मी धरने पर डटे रहे। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ देने से अंचल कार्यालय और आरटीपीएस कार्यालय का समूचा कामकाज पूरी तरह ठप रहा। कामकाज कराने पहुंचे आम लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

यह विरोध प्रदर्शन बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, शाखा पूर्वी चंपारण के बैनर तले आयोजित किया गया। धरना स्थल पर पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार सतसंगी, अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, संजय कुमार दुबे, यशवंत राज, प्रेम किशोर समेत बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद थे।

सुरक्षा की गारंटी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग :
धरना में वक्ताओं ने साफ कहा कि अंचल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। हाल की घटना ने कर्मियों का मनोबल तोड़ा है, क्योंकि न केवल उन्हें अपमानित किया गया, बल्कि सरकारी दस्तावेजों को भी क्षति पहुँचाई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व अनुचित कार्य कराने का दबाव बनाते हैं और मना करने पर मारपीट तक करते हैं।

आंदोलन को व्यापक बनाने की चेतावनी :
धरना में शामिल कर्मियों, चंदन कुमार, राज गौरव, गौतम सागर, पवन कुमार, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार प्रभाकर, राजन कुमार, नीतीश कुमार, आलोक कुमार, जय नारायण मंडल, जयप्रकाश कुमार, दीपक रोशन समेत अन्य ने एक स्वर में चेतावनी दी, "जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती और सरकार सुरक्षा की ठोस गारंटी नहीं देती, यह आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।"

कर्मियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा हर कर्मी का हक है और इसे सुनिश्चित करना सरकार का पहला दायित्व होना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User