सुगौली: विधानसभा सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह ने बाबा बैधनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र से सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह ने 15 सितंबर 2025 को देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बिहार की तरक्की, उन्नति तथा सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। सुनील सिंह ने कहा कि बाबा बैधनाथ से आशीर्वाद लेकर वे क्षेत्र की जनता की सेवा और बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में अपनी जिम्मेदारी और मजबूती से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सुगौली विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावना.....

Sep 15, 2025 - 14:48
Updated: 10 months ago
0 17
सुगौली:  विधानसभा सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह ने बाबा बैधनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र से सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह ने 15 सितंबर 2025 को देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बिहार की तरक्की, उन्नति तथा सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। सुनील सिंह ने कहा कि बाबा बैधनाथ से आशीर्वाद लेकर वे क्षेत्र की जनता की सेवा और बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में अपनी जिम्मेदारी और मजबूती से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सुगौली विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक यह क्षेत्र अपेक्षाकृत पिछड़ा रहा है। यदि जनता ने अवसर दिया तो वे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और बिजली जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पलायन रोकने को पहली प्राथमिकता बताया। किसानों के उत्थान के लिए सिंचाई, खाद-बीज और मंडी की सुविधा सुनिश्चित करने का संकल्प भी जताया। सुनील सिंह ने कहा कि विकास का नया अध्याय तभी लिखा जाएगा जब नेतृत्व जनता से सीधा जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं, सत्ता का साधन नहीं। विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि सुगौली की जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजेगी और क्षेत्र को तरक्की की नई राह पर ले जाएगी। यह यात्रा और पूजा-अर्चना उनके राजनीतिक संकल्प और जनता के प्रति निष्ठा का प्रतीक मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User