सुगौली: सुगौली विधानसभा में आबिद हुसैन का तूफानी जनसंपर्क अभियान

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुगौली क्षेत्र की राजनीति तेज हो गई है। इसी क्रम में राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सह संभावित प्रत्याशी आबिद हुसैन लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। समाजसेवी डॉ.इमरान आलम के नेतृत्व में वह रामगढ़वा पंचायत के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर जनता से रूबरू हुए। आबिद हुसैन ने रामगढ़वा गांव स्थित दिपलाल पासवान के आवास, .....

Sep 15, 2025 - 13:33
Updated: 10 months ago
0 17
सुगौली: सुगौली विधानसभा में आबिद हुसैन का तूफानी जनसंपर्क अभियान
सुगौली: सुगौली विधानसभा में आबिद हुसैन का तूफानी जनसंपर्क अभियान

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुगौली क्षेत्र की राजनीति तेज हो गई है। इसी क्रम में राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सह संभावित प्रत्याशी आबिद हुसैन लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। समाजसेवी डॉ.इमरान आलम के नेतृत्व में वह रामगढ़वा पंचायत के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर जनता से रूबरू हुए। आबिद हुसैन ने रामगढ़वा गांव स्थित दिपलाल पासवान के आवास, रामगढ़वा ब्लॉक स्थित डॉ.इमरान के क्लिनिक तथा दुखारी पासवान के आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र और फूल मालाओं से सम्मानित किया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। अपने संबोधन में आबिद हुसैन ने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद अपराध और दहशत का अंत हुआ।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा, पुल-पुलिया,बिजली-पानी और रोजगार की दिशा में ऐतिहासिक काम हुए हैं। अल्पसंख्यक समाज के विकास हेतु 2059 मदरसों को मंजूरी और एक हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई गई है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना भेदभाव सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने सुगौली की जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में उन्हें अवसर देकर सुगौली विधानसभा के विकास को और गति दें। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी डॉ. इमरान आलम ने किया। इस अवसर पर विकास पासवान, दुखारी पासवान,दिपलाल पासवान, मोहन पासवान,पवन कुमार, राजन कुमार पासवान,दीप रंजन तिवारी, बशाह तिवारी, दिपेन्द्र तिवारी,नजीर अहमद,अफरोज अंसारी, गुफरान आलम, तबरेज आलम, सेराजुल गद्दी, सफी अहमद, सबीर अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User