सुगौली: सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी बृजकिशोर राम का 21 वर्षीय पुत्र बिक्की राम सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल में समा गया। जानकारी के अनुसार मृतक बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान बेतिया जाने वाली पथ पर अमवा म.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी बृजकिशोर राम का 21 वर्षीय पुत्र बिक्की राम सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल में समा गया। जानकारी के अनुसार मृतक बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान बेतिया जाने वाली पथ पर अमवा मन के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ठोकर खा गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ज्ञानती और मां कलावती बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजन छाती पीट-पीटकर बिलखते हुए बार-बार यही कह रहे थे कि “हे भगवान, ई का कइल… हमनी के छोड़ के कहां चल गइल।” युवा बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव का कोई भी शख्स जब भी शव को देखने आता तो उसकी आंखें नम हो जाती थीं। मृतक की शादी मात्र तीन माह पहले हुई थी। उसने पीछे पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन समेत पूरा परिवार छोड़ दिया। हंसते-खेलते परिवार में अचानक मौत की खबर ने मातमी सन्नाटा फैला दिया। घटना की जानकारी पाकर मुखिया अवधेश कुशवाहा,सरपंच रूपेश श्रीवास्तव,पैक्स अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपप्रमुख प्रतिनिधि शंभु साह,सुनील पासवान,रजनीश झा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)