सुगौली: 16 वर्षों बाद घर लौटे नगीना सहनी, गांव में खुशी की लहर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के उतरीं छपरा बहास पंचायत के मेहवा निवासी नगीना सहनी 16 वर्षों बाद अपने घर लौटे हैं। वर्ष 2009 में वह गंगा सागर की तीर्थ यात्रा पर गए थे, जहां से अचानक लापता हो गए। लंबे समय तक उनकी कोई खबर न मिलने पर परिवारवालों ने उन्हें मृत ......

Sep 15, 2025 - 18:26
Updated: 10 months ago
0 26
सुगौली: 16 वर्षों बाद घर लौटे नगीना सहनी, गांव में खुशी की लहर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के उतरीं छपरा बहास पंचायत के मेहवा निवासी नगीना सहनी 16 वर्षों बाद अपने घर लौटे हैं। वर्ष 2009 में वह गंगा सागर की तीर्थ यात्रा पर गए थे, जहां से अचानक लापता हो गए। लंबे समय तक उनकी कोई खबर न मिलने पर परिवारवालों ने उन्हें मृत मानकर उनका श्राद्ध कार्यक्रम भी कर दिया था। बीते दिनों नगीना सहनी गुजरात स्थित एक आश्रम से मिले। जानकारी मिलते ही उनके परिजन उन्हें घर लेकर आए। घर पहुंचते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का कहना है कि वर्षों की प्रतीक्षा और खोजबीन के बाद अब जाकर उनका मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। परिजनों की आंखों में जहां खुशी के आंसू छलक पड़े, वहीं गांव के लोगों ने भी इसे ईश्वर की कृपा बताया। गांव में अब माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा है। नगीना सहनी के लौट आने से न सिर्फ उनके परिवार की खुशियां लौट आई हैं, बल्कि पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया है। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और हर कोई इसे एक अनोखी मिसाल के तौर पर देख रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User