सुगौली: एनआर इंटरप्राइजेज का हुआ शुभारंभ

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के एसपीएन कॉलेज के सामने सोमवार को एनआर इंटरप्राइजेज का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन पसमांदा मुस्लिम समाज के आईटी सेल के राष्ट्रीय महासचिव सदरे आलम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रोपराइटर.....

Oct 06, 2025 - 18:51
Updated: 7 months ago
0 49
सुगौली: एनआर इंटरप्राइजेज का हुआ शुभारंभ

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के एसपीएन कॉलेज के सामने सोमवार को एनआर इंटरप्राइजेज का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन पसमांदा मुस्लिम समाज के आईटी सेल के राष्ट्रीय महासचिव सदरे आलम ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर प्रोपराइटर आमिर मंजरी, आजाद सर, हैदर अली, मुन्ना उर्फ भाईजान, सज्जाद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ऐनूल हक, शाबीर मंजरी, एखलाख अंसारी, मोहम्मद कारी, इंजीनियर शाबीर आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद पसमांदा मुस्लिम समाज के आईटी सेल के राष्ट्रीय महासचिव सदरे आलम ने कहा कि एनआर इंटरप्राइजेज के खुलने से अब अभिभावकों और बच्चों को स्कूल संबंधी सामग्रियों के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यहां स्कूल बैग, लंच बॉक्स, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़ी हर जरूरत की वस्तु किफायती दरों पर आसानी से उपलब्ध होगी।

 इस पहल से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की और कहा कि इस तरह के व्यवसायिक कदमों से सुगौली नगर के व्यापारिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User