सुगौली: सिकरहना नदी में बढ़ा जलस्तर, थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सिकरहना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सुगौली में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नदी के उफान का आलम यह है कि अब बाढ़ का पानी सुगौली थाना परिसर में भी घुस गया है। थाना परिसर में करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे......

Oct 06, 2025 - 16:05
Updated: 7 months ago
0 38
सुगौली: सिकरहना नदी में बढ़ा जलस्तर,  थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सिकरहना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सुगौली में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नदी के उफान का आलम यह है कि अब बाढ़ का पानी सुगौली थाना परिसर में भी घुस गया है। थाना परिसर में करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे पुलिसकर्मियों और फरियादियों दोनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 थाना कार्यालय में भी धीरे-धीरे पानी प्रवेश कर रहा है। अधिकारी किसी तरह अपने कार्यों को निपटा रहे हैं और लोगों की शिकायतें दर्ज कर रहे हैं। पुलिसकर्मी बाढ़ के बीच डटे हुए हैं और जरूरी काम निपटाने के लिए घुटनों से नीचे तक पानी में चलने को मजबूर हैं। वहीं, थाना आने वाले लोग अपने चप्पल और जूते बाहर ही छोड़कर अंदर जा रहे हैं।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पानी का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में थाना भवन को पूरी तरह खाली करना पड़ सकता है। फरियादी अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि थाना परिसर में घुटनों तक पानी जमा है, जिससे लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। वहीं फरियादी नौशाद अंसारी ने कहा कि इस स्थिति में फरियाद दर्ज कराना भी मुश्किल हो गया है।

लोगों ने प्रशासन से तुरंत राहत और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। नदी के किनारे बसे इलाकों में भी बाढ़ का असर दिखने लगा है, जिससे स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User