सुगौली: राजा हीरो ऑटोमोबाइल बना बिहार का नंबर वन शोरूम

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शहर के ताज बाबू चौक स्थित राजा हीरो ऑटोमोबाइल ने इस धनतेरस पर एक बार फिर अपनी सफलता का झंडा बुलंद किया है। पूरे बिहार में व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके इस शोरूम ने मोटर बाइक की बिक्री में रिकॉर्ड कायम किया है। सुगौली के इस प्रतिष्ठान ने इस बार दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर विशेष ऑफरों और उपहारों के साथ ग्रा.....

Oct 20, 2025 - 13:46
Updated: 7 months ago
0 14
सुगौली: राजा हीरो ऑटोमोबाइल बना बिहार का नंबर वन शोरूम

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शहर के ताज बाबू चौक स्थित राजा हीरो ऑटोमोबाइल ने इस धनतेरस पर एक बार फिर अपनी सफलता का झंडा बुलंद किया है। पूरे बिहार में व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके इस शोरूम ने मोटर बाइक की बिक्री में रिकॉर्ड कायम किया है। सुगौली के इस प्रतिष्ठान ने इस बार दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर विशेष ऑफरों और उपहारों के साथ ग्राहकों को आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप शोरूम पर पूरे दिन और देर रात तक बाइक खरीददारों की भीड़ लगी रही। एजेंसी के प्रोपराइटर मोहम्मद इर्शादुल्लाह उर्फ राजा भैया ने बताया कि इस धनतेरस पर ग्राहकों को आधा दर्जन से अधिक आकर्षक उपहार दिए गए।

साथ ही, नई और एडवांस तकनीक वाली हीरो बाइकों की बड़ी रेंज उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और संतोष ने ही राजा हीरो ऑटोमोबाइल को बिहार में शीर्ष स्थान तक पहुँचाया है। राजा भैया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि रही है। गुणवत्तापूर्ण सेवा,सुलभ वित्तीय योजनाएँ और समय पर डिलीवरी ही उनकी सफलता की कुंजी है। उन्होंने ग्राहकों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए वादा किया कि आने वाले समय में भी वे और बेहतर सेवाएँ देने के लिए तत्पर रहेंगे। त्योहारों के इस शुभ अवसर पर राजा हीरो ऑटोमोबाइल का यह प्रदर्शन न केवल सुगौली, बल्कि पूरे बिहार के व्यवसायिक जगत के लिए प्रेरणा बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User