सुगौली: धनतेरस पर कुकू राज इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य शुभारंभ
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: धनतेरस के शुभ अवसर पर नगर के सरयू नायक इंटर कॉलेज के ठीक बगल स्थित कुकू राज इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुगौली विधान.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: धनतेरस के शुभ अवसर पर नगर के सरयू नायक इंटर कॉलेज के ठीक बगल स्थित कुकू राज इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुगौली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी जुल्फिकार आफताब,संत सिंह कुशवाहा,पूर्व जिला पार्षद बृजेश गुप्ता,पूर्व मुखिया एजाजूल हक, पूर्व मुखिया कैशव प्रसाद,नन्दलाल प्रसाद, सरपंच वकील राम,पूर्व सरपंच जीवन गिरी,अधिवक्ता देवधारी सहनी, पिंटू कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
शोरूम संचालक ने बताया कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस दिशा में कुकू इलेक्ट्रिक बाइक आम लोगों के लिए एक सस्ता,सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी विकल्प है। शोरूम में अत्याधुनिक तकनीक वाली कई मॉडल की इलेक्ट्रिक बाइक्स उपलब्ध कराई गई हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती हैं।
उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अवसर देगा, बल्कि हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान भी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान शोरूम परिसर में दीप जलाकर और मिठाई बांटकर उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और आम नागरिक उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों ने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुगौली में इस तरह के आधुनिक व्यावसायिक उपक्रम क्षेत्र के विकास में नई दिशा प्रदान करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)