घोड़ासहन में दीपावली की रात लगी भीषण आग, कपड़ा दुकान जलकर राख, लाखों की क्षति का अनुमान 

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  दीपावली की खुशियों के बीच घोड़ासहन में एक बड़ा हादसा हो गया। घोड़ासहन के पुराना डाकघर के पास स्थित एक कपड़ा दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग......

Oct 21, 2025 - 14:31
 0  38
घोड़ासहन में दीपावली की रात लगी भीषण आग, कपड़ा दुकान जलकर राख, लाखों की क्षति का अनुमान 

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
दीपावली की खुशियों के बीच घोड़ासहन में एक बड़ा हादसा हो गया। घोड़ासहन के पुराना डाकघर के पास स्थित एक कपड़ा दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखे कपड़े, साड़ियाँ, रैक सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है, जब दीपावली की पूजा और पटाखों के शोर के बीच अचानक दुकान से धुआँ और आग की लपटें उठती दिखीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

दुकान की पहचान रत्नेश कुमार की बताई जा रही है, जो जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी निवासी बताए जाते हैं। यह मंडी कटपीस मंडी के नाम से प्रसिद्द है।  इस दुकान में भी मुख्यतः महिलाओं के परिधान, विशेष रूप से साड़ियों की बिक्री होती थी, और दीपावली व छठ के सीजन को देखते हुए स्टॉक भी भारी मात्रा में रखा गया था।

हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस घटना पर दुख जताया है और प्रशासन से प्रभावित दुकानदार को यथासंभव सहायता देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0