रामगढ़वा : तीन दिवसीय दीपावली पर्व हर्षोल्लास व सौहार्द के साथ संपन्न, गोर्वधन पूजा में महिलाओं ने भाईयों की लम्बी उम्र के लिए माँगा आशिर्वाद, दी बधाइयां

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  मोतिहारी (रामगढ़वा)। तीन दिवसीय दीपावली पर्व को लेकर श्रद्धालुओं व भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में श्री लक्ष्मी पूजा एवं श्री गणेश पूजा संपन्न की। बताया जाता है कि दीपावली पर्व से पूर्व लोग पाँच दिनों तक अपने घरों और दुकानों की स.....

Oct 23, 2025 - 13:21
Updated: 7 months ago
0 20
रामगढ़वा : तीन दिवसीय दीपावली पर्व हर्षोल्लास व सौहार्द के साथ संपन्न, गोर्वधन पूजा में महिलाओं ने भाईयों की लम्बी उम्र के लिए माँगा आशिर्वाद, दी बधाइयां

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
मोतिहारी (रामगढ़वा)। तीन दिवसीय दीपावली पर्व को लेकर श्रद्धालुओं व भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में श्री लक्ष्मी पूजा एवं श्री गणेश पूजा संपन्न की। बताया जाता है कि दीपावली पर्व से पूर्व लोग पाँच दिनों तक अपने घरों और दुकानों की सफाई करते हैं, ताकि देवी-देवताओं का आगमन शुभ और मंगलमय हो। पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, जब श्रद्धालु खरीदारी के साथ श्री गणेश, माता लक्ष्मी एवं कुबेर भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं।

दीपावली की रात घर-आँगन दीपों की जगमग रोशनी से आलोकित हो उठती है। वहीं, तीसरे दिन गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिलाओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए तन-मन से पूजा-अर्चना की।

दीपावली के शुभ अवसर पर रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सुगौली बीडीओ नूतन किरण, सीओ राजा कुमार, प्रत्याशी केदार प्रसाद, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, छोटी कुमारी, राधा चरण सेठ, सांसद सुदामा प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User