रामगढ़वा : एनडीए प्रत्याशी बबलू गुप्ता ने पूर्वी मंडल क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, कहा “हम बाहरी नहीं, सुगौली हमारा ही क्षेत्र है”

चम्पारण टूडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  सुगौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने गुरुवार को पूर्वी मंडल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता से मुलाकात की और एनडीए की नीतियों एवं विचारधारा की जानकारी दी। भ्रमण के क्रम में आमोदेई, शोभाटोला, नरीरगीर, ईनारवा, भटवलिया, प्रसौना, मिश्रौलिया सहित कई गांवों के ग्रामीणों ......

Oct 23, 2025 - 18:22
Updated: 7 months ago
0 61
रामगढ़वा : एनडीए प्रत्याशी बबलू गुप्ता ने पूर्वी मंडल क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, कहा “हम बाहरी नहीं, सुगौली हमारा ही क्षेत्र है”

चम्पारण टूडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
सुगौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने गुरुवार को पूर्वी मंडल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता से मुलाकात की और एनडीए की नीतियों एवं विचारधारा की जानकारी दी। भ्रमण के क्रम में आमोदेई, शोभाटोला, नरीरगीर, ईनारवा, भटवलिया, प्रसौना, मिश्रौलिया सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन देने का आश्वासन दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए बबलू गुप्ता ने कहा “सुगौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में मुझे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से हेलीकॉप्टर छाप चुनाव चिन्ह मिला है। हमारी प्राथमिकता विकास, पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी है। अवसर मिलने पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।” उन्होंने आगे कहा “हम मोतिहारी जिले से पूर्व एमएलसी रह चुके हैं, और सुगौली विधानसभा क्षेत्र भी इसी जिले के अंतर्गत आता है। इसलिए हमें बाहरी कहना बिल्कुल गलत है।”

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जनता को आगामी छठ पर्व व स्नान गंगा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र सहनी, राम एकबाल प्रसाद, विकास शर्मा, रामपुकार ठाकुर, पूर्व सरपंच राजा सहनी, जैतापुर रामबाबू महतो, शत्रुघ्न महतो, शशिभूषण सिंह, मुखिया शिवचंद्र यादव, मनोज सिंह, इंद्रवेश कुमार, आश्वनी झा, अखिलेश मिश्रा, बद्री पासवान, अभिषेक सिंह, सोनू कुमार, राजदीप कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बबलू गुप्ता को अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और विजय की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User