MP द्वारा भेजे गए मास्क और साबुन का वितरण भाजपा दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष ने जन प्रतिनिधियों के बीच कराया।
तुरकौलिया:-- मोतिहारी सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने तुरकौलिया प्रखण्ड के जन प्रतिनिधियों के बीच बंटवाए मास्क और साबुन।भाजपा दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष संजय प्रसाद साह ने बताया कि एम पी के द्वारा भेजे गए मास्क और साबुन को पंचायत के सरपंच, पंच और वार्ड सदस्यों के बीच वितरण करवाया गया।
उन्होंने बताया कि कोरोंना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लोगों को यह उपलब्ध करवाया गया है। जिससे लोग इसका प्रयोग करें और एक -दूसरे के बीच दूरी बना कर रखें।जन प्रतिनिधियों को बताया गया कि वे अपने आसपास के लोगों के बीच आपसी दूरी बनाए रखने को कहे।और बेवजह घरों से नहीं निकले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)