नगर परिषद के पदाधिकारियो और कर्मियों के द्वारा सर्वे किया गया और इसकी इंट्री का काम भी शुरू कर दिया गया।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

रक्सौल।अनिल कुमार। नगर परिषद‍् क्षेत्र के वैसे लाभुक जिनका राशन कार्ड में नाम छूट गया है। इसको जोड़ने के लिए नगर परिषद‍् के द्वारा युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। नगर विकास विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशनुसार नप रक्सौल के पदाधिकारियो और कर्मियों के द्वारा बुधवार और गुरूवार को सर्वे किया गया और इसकी इंट्री का काम भी शुरू कर दिया गया।

रक्सौल नगर परिषद‍् क्षेत्र के सभी 25 वार्ड में सीआरपी के द्वारा किये गये सर्वे के आधार पर राशन कार्ड से वंचित लाभुको का चयन किया गया है। इसकी सर्वे रिर्पोट सरकार को भेजी जा रही है। जिसके बाद योग्य लाभुको का राशन कार्ड बनेगा। इसकी जानकारी देते हुए नगर परिषद‍् के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद ने बताया कि सरकार की मंशा है कि एक भी योग्य लाभुक जो कि राशन लेने के लिए पात्र है, इस सुविधा से वंचित ना रहे। इसलिए सर्वे कराया जा रहा है। गुरूवार को कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ सीटी मैनेजर लालदेव प्रसाद यादव, नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजन के साथ-साथ सीआरपी प्रियंका देवी, पूजा देवी, सुधा देवी, चंदा देवी, नगीना देवी, अनंता देवी आदि को अलग-अलग वार्ड की जिम्मेवारी दी गयी थी।

सभी लोग अपने समुह की महिलाओ की मदद से सर्वे करने के बाद इसका रिर्पोट नप कार्यालय में जमा किये। जिसकी इंट्री करायी जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी श्री आनंद ने बताया कि जब तक पूरी इंट्री नहीं हो जाती है, यह नहीं कह सकते है कि कितने नाम आये है। देर शाम तक इंट्री पूरी होने की संभावना है। विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार गुरूवार को आखिरी दिन था। अधिकांश लोगों का सर्वे किया जा चुका है। उन्होने बताया कि सरकार योग्य लाभुको के बीच एक-एक हजार रूपये की सहायता राशी भी शीघ्र ही डीबीटी के माध्यम से भेजेगी।

वहीं नप के सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरो ने बताया कि वे उन्होने लक्ष्य लिया है कि समय रहते सारी इंट्री पूरी कर ली जाए। जिसके लिए काम किया जा रहा है। डाटा इंट्री को पूरा करने में अजीत कुमार, सोनू कुमार मंडल, रूपेश कुमार, आशिष कुमार, स्नेह राहुल, धीरज कुमार आदि का विशेष योगदान था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User