मधेपुरा से जमातियों की टोली को लेकर बस रक्सौल पहुंची

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

रक्सौल।अनिल कुमार। मधेपुरा से जमातियों की टोली को लेकर बस शनिवार की सुबह करीब 1 बजे रक्सौल पहुंची। बस में रक्सौल अनुमंडल के आदापुर व रामगढ़वा के 11 जमाती सवार थे। सुबह के समय जब खान ट्रैभ्लस की बस कौड़िहार चौक पर पहुंची और कुछ ही देर में शहर में इस बात की चर्चा हो गयी कि जमातियो को लेकर एक बस रक्सौल आयी है।

इसके बाद लोगों के अंदर दिल्ली के मरकज का भय समा गया। हालांकि समय रहते प्रशासन बस को लेकर ब्लॉक परिसर में चली गयी। इस दौरान ब्लॉक रोड के आसपास के इलाके में लोग काफी सहमे हुए दिख रहे थे। सुबह 1 बजे से लेकर दिन के करीब 12:30 बजे तक बस ब्लॉक परिसर में खड़ी रही। जिसके बाद प्रशासन इस निर्णय को ले सका कि इन सभी जमात में शामिल लोगों को फिर से उनके संबंधित पंचायत के क्वॉरेनटाइन सेंटर में रखा जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अमीत कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन मधेपुरा के द्वारा वहां पर क्वॉरेनटाइन का समय पूरा होने के बाद पास जारी कर सभी जमातियों को रक्सौल अनुमंडल के लिए भेजा गया था। चुंकि सुरक्षा का ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन मोतिहारी के द्वारा इन्हे संबंधित पंचायत में ही क्वॉरेनटाइन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद बस में सवार आदापुर के 9 जमातियों, रामगढ़वा के 1 जामाती और नरकटियागंज के एक जमाती को उनके पंचायत के सेंटर पर भेज दिया गया है। वहीं ब्लॉक रोड में बस पहुंचने की खबर के बाद नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में सअनि संजय कुमार सिंह के साथ सशस्त्र बल की एक टीम वहां पर तैनात कर दी गयी थी।

सुबह में काफी देर तक अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर इसको लेकर मंथन किया गया। इसके बाद निर्णय हुआ कि जमातियों को पंचायत में भेजा जाएगा। बस के चालक मो. कासिम ने बताया कि जिलाधिकारी मधेपुरा के आदेश पर हमलोग बस लेकर यहां पर आए थे। जमातियों का मधेपुरा में टेस्ट हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User