अंग्रेजों की बनाई सबसे पुरानी सड़क अतिक्रमण से सिकुड़ बन गई पगडंडी

Mar 30, 2025 - 16:57
0 5

नरेन्द्र झा, मोतिहारी। 

 नगर से सटे पूरब दिशा की ओर बसा हुआ है पतौरा गांव। यह गांव  22 टोला में  है। प्रशासनिक उदासीनता,  एवं लूटपाट में फंसी हुई त्रिस्तरीय  पंचायती व्यवस्था  तथा आम लोगों में व्याप्त अतिक्रमण करने की प्रवृत्ति ने10 फीट  चौड़ी सड़क को  पगडंडी का रूप दे दिया है ।आज दिनो दिन जाम की समस्या से लोग परेशान हैं उस स्थिति में अंग्रेजों के जमाने में बनाई गई   सड़कों को  अगर सही ढंग से अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाए और उस पर सड़क के साथ  नाली निर्माण किया जाए तो आवागमन मे सुविधा तो होगी ही विलुप्त होती  सड़कें  भी अस्तित्व मैं  आ जाएगी।

इस जन उपयोगी कार्य से आम लोगों को राहत भी मिलेगी। यह सड़क है पतौरा गांव स्थित ब्रह्म स्थान से उत्तर दिशा की ओर होती हुई सीधे पश्चिम दिशा मे जाती है और डीडीसी के आवास के पीछे से निकल मुख्य सड़क से जुड़ जाती है। यह  सड़क मधुबनी घाट रोड से ढाका रोड का संपर्क रोड है जो काफी घनी आबादी से गुजरती है। कई दशकों से इस सड़क के निर्माण के साथ अतिक्रमण मुक्त करने की मांग जनता की ओर से की जाती रही है, लेकिन कहीं से  इस दिशा में कार्यवाही नहीं हुई ।

वर्तमान समय यह सड़क एक  एक तरह  से डेड सड़क बना हुआ है । कोरोनावायरस के चलते जब  जनता कर्फ्यू  लगी हुई है उस परिस्थिति में  अति आवश्यक कार्य हेतु इस सड़क मार्ग से लोगो का आना जाना हो रहा  है और धीरे-धीरे इस सड़क की ओर आशा भरी नजरों से लोग देख रहे हैं। फिलहाल यह सड़क  लाशो को जलाने के काम आ रहा है साथ-साथ सुनसान होने से अपराधी, जुआड़ी  और शराबियों के लिए यह सुरक्षित स्थल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User