सीतामढ़ी :- आर्या एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र

Jun 02, 2025 - 06:22
0 10
सीतामढ़ी :- आर्या एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिला मुख्यालय के सिमरा स्थित आर्या पब्लिक स्कूल में रविवार को आर्या एक्सिलेंस अवार्ड 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरु‌आत निदेशक संजीत कुमार झा, छात्रावास अधीक्षक अमित झा, प्राचार्य राम रमापति सिंह, संजीव मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 में सीबीएसई बोर्ड से दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाल छात्र-छात्रा व अभिभावको को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधालय के निदेशक संजीत कुमार झा ने बताया कि दसमीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कर्ष वर्मा जिसने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रवि कुमार 96% तथा यश राज 95% रहे वहीं बारहवीं में शिवानन्दन सिंह 93.2, अनिकेत आनन्द तथा सूर्यमणि 92 अंक के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि दसमीं की परीक्षा में 22 बच्चों ने तथा बारहवीं में 17 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

सम्मान समारोह के साथ विद्यालय की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवज्ञा, आदिती, पारखी ठाकुर, अंशिका यादव, कशिश कश्यप, आरोठी, वेशिका, पृथा, प्राची, आराध्या, अनोखी स्वराज, अनन्या का आदि शामिल थी। मौके पर शिक्षक राजेश कुमार झा , समीर कुमार, अरविन्द कुमार, लोकेश कुमार, मुन्ना पाठक, शिबू झा, अमर कुमार, तथा सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User