समस्तीपुर : निलंबित एएसआई के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद

समस्तीपुर, बिहार। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में निलंबित एएसआई सरोज सिंह के घर से एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एके-56, इंसास राइफल, दो देसी पिस्तौल और लगभग 500 राउंड जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें.....

Jun 06, 2025 - 17:47
Updated: 11 months ago
0 12
समस्तीपुर : निलंबित एएसआई के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद

समस्तीपुर, बिहार। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में निलंबित एएसआई सरोज सिंह के घर से एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एके-56, इंसास राइफल, दो देसी पिस्तौल और लगभग 500 राउंड जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में सरोज सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरोज सिंह पर पहले से ही अवैध हथियार तस्करी और आपराधिक तत्वों से साठगांठ के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User